शामली, मार्च 21 -- शामली। नवीन कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति पर असंतोष जताते हुए जिलाधिकारी ने बैंक शाखाओं को लक्ष्य की शीघ्र पूर्ति के निर्देश दिए। जिले में 1250 ऋण स्वीकृति का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष अब तक करीब 72 प्रतिशत ही स्वीकृतियां हो सकी हैं, जबकि 28 प्रतिशत लक्ष्य अभी शेष है। इस पर जिलाधिकारी ने बैंक प्रबंधकों को फटकार लगाते हुए आवेदनों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में निरस्त किए गए आवेदनों की भी गहन समीक्षा की गई। कई मामलों में बिना पर्याप्त कारण आवेदन खारिज किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए प्रकरणों की पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.