शामली, जुलाई 1 -- शामली। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण, सम्भाजन एवं आवश्यक संशोधन पर विस्तार से चर्चा की गई। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराया गया है। इसके तहत जनपद में एक मतदेय स्थल का सम्भाजन, पांच मतदेय स्थलों का समायोजन तथा जर्जर भवनों के कारण आठ मतदेय स्थलों का स्थान परिवर्तन किया गया है। यह भी पढ़ें- शामली में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक इन संशोधनों के बाद जनपद में कुल 1125 मतदेय स्थल प्रस्ता...