शामली, मार्च 19 -- शामली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त रोल प्रेक्षक डॉ. रूपेश कुमार ने जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने 12 बिंदुओं पर अधिकारियों से प्रगति जानी और नोटिसों के निस्तारण पर संतोष जताया। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने बताया कि 1,86,599 नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। साथ ही फार्म-6, 6ए, 7 और 8 के प्राप्त आवेदनों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जा रहा है। प्रेक्षक ने जनपद का ईपी रेशियो 53.73 होने पर चिंता जताते हुए पुनः विश्लेषण के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची में फोटो की गुणवत्ता सुधारने, डुप्लीकेट नामों की जांच और बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे कराने पर जोर दिया। एनजीएसपी पोर्टल पर कोई शिकायत लंबित न होने पर अधिकारियों की सराहना भी की गई।...