शामली, अगस्त 1 -- शामली। सावन मास के तीसरे दिन हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली। शहर में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के प्रवेश से पूरा वातावरण श्बम-बम भोलेश् और श्हर-हर महादेवश् के जयघोष से गूंज उठा। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं, जबकि कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। 30 जुलाई से शुरू हुए सावन मास के बाद अब कांवड़ यात्रा ने गति पकड़ ली है। आगामी 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। शामली से होकर गुजरने वाले कांवड़ मार्ग पर भी अब दिन-प्रतिदिन शिवभक्तों की स...