शामली में बने दोनों क्रय केंद्रों पर 173 किसानों से 6252 कुंतल गेंहू खरीद हुई
शामली, मई 4 -- शामली। जिले में गेहूं खरीद का कार्य जोरों पर चल रहा है। प्रशासन द्वारा जिले में संचालित क्रय केंद्रों पर किसानों से तेजी से गेहूं की खरीद की जा रही है। अब तक नवीन मंडी में कुल 173 किसानों से 6252 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिले में गेंहू कटाई लगभग समाप्त हो चुकी है। वही किसानों उनका गेंहू एमएसपी मूल्य 2585 रूपये प्रति कुंतल के हिसाब से खरीदने के लिए जिले में शासनादेश पर कुल 28 गेंहू क्रय केंद्र संचालित किए गए है। इसके अलावा खरीद प्रक्रिया के साथ-साथ किसानों को 48 घंटे के भीतर समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए भी प्रशासन सक्रिय है। अब तक 167 किसानों को गेहूं खरीद के एवज में 1 करोड़ 61 लाख 80 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शेष किसानों के भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है। अधिकारियों का कहना है कि किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.