शामली में जिला स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप 30 अगस्त को, मैट पर होगा मुकाबला
शामली, अगस्त 24 -- कांधला। जनपद के कबड्डी खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जूनियर जोन-ए राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जनपद की टीम का चयन 30 अगस्त को जिला स्तरीय चैंपियनशिप के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मैट पर अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा। मच्योर कबड्डी एसोसिएशन जनपद शामली की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को गांव कनियान स्थित रतन पोरिया खेल परिसर में अध्यक्ष रविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी जूनियर जोन-ए राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।एसोसिएशन के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि जूनियर जोन-ए की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता छह और सात सितंबर 2026 को शिकोहाबाद में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के लिए शामली जनपद की टीम के चयन के उद्देश्य से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.