शामली, मार्च 20 -- जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्यमियों ने विद्युत आपूर्ति में अनियमितता, बैंक ऋण स्वीकृति में देरी, भूमि आवंटन, प्रदूषण नियंत्रण स्वीकृतियों सहित अन्य विभागीय समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत इकाइयों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, जिसे सुधारने के लिए स...