शामली, मार्च 23 -- शामली। जिले में उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम (सीजीआरएफ) के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत एक स्वतंत्र सदस्य की नियुक्ति की जाएगी। विद्युत विभाग ने इस संबंध में पात्र उपभोक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्वतंत्र सदस्य के लिए आवेदक का जनपद शामली का विद्युत उपभोक्ता होना अनिवार्य है तथा उसे कम से कम स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, ऐसे व्यक्ति जो सिविल सेवा में रहे हों या कार्यरत हों और एडीएम या समकक्ष (पे-मैट्रिक्स लेवल-11) से नीचे के पद पर न रहे हों, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.