शामली, अप्रैल 9 -- शामली। जनपद में इस वर्ष भी गत वर्ष की भांति शामली महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने बुधवार को नवीन कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार महोत्सव का आयोजन 8 मई से 11 मई तक चार दिनों तक किया जाएगा। महोत्सव का स्थल वीवी डिग्री कॉलेज शामली निर्धारित किया गया है। डीएम ने महोत्सव को सफल एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सुचारू आयोजन, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि महोत्सव में स्थानीय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.