शामली मंडल में अव्वल, 118 विद्यालय निपुण घोषित
शामली, मार्च 28 -- शामली। निपुण आकलन परिणाम में सहारनपुर मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जनपद शामली में शनिवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के बहुउद्देशीय हॉल में "निपुण सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विकास खंडों से चयनित 118 निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। राज्य परियोजना निदेशालय, लखनऊ द्वारा कराए गए थर्ड पार्टी असेस्मेंट में 596 परिषदीय विद्यालयों के सापेक्ष जिले के 118 विद्यालयों को निपुण घोषित किया गया था। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए यह आकलन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा संपन्न कराया गया। विकास खंडवार परिणामों में कैराना ने सर्वाधिक प्रदर्शन किया, जहां 70 में से 26 विद्यालय निपुण घोषित हुए। इसके अलावा शामली विकासखंड में 58 में से 15, थानाभवन में 85 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.