शामली, मई 5 -- शामली। सर्विलांस सेल शामली व जनपद के समस्त थानों पर संचालित सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने आमजन के खोए हुए 128 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। मंगलवार को शामली नवीन मंडी स्थित पुलिस लाईन में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसपी एनपी सिंह ने बताया कि पर सर्विलांस सेल एवं थानों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों ने अभियान चलाकर विभिन्न कंपनियों के खोए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह एवं एएसपी सुमित शुक्ला द्वारा बरामद मोबाइल उनके धारकों को सौंपे गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस सेल एवं संबंधित पुलिसकर्मियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.