शामली, अगस्त 29 -- शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस पर बढ़ते दबाव के बीच एडीजी क्राइम एवं मेरठ जोन के एडीजी भानू भास्कर शुक्रवार शाम दूसरी बार शामली पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन में क्राइम समीक्षा बैठक कर हत्याकांड की जांच में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। साथ ही एसआईटी और गठित पुलिस टीमों की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंकित बालियान की 26 अगस्त को जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद एडीजी भानू भास्कर उसी रात शामली पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों को हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसआईटी के साथ पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू की गई। घटना को शुक्रवार को तीसरा द...