शामली धर्मांतरण केस में मौलाना की तलाश
शामली, जून 16 -- शामली। धर्मांतरण प्रकरण की जांच में जुटी पुलिस और एसआईटी ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। मंगलवार को पुलिस ने कैराना के एक मौलाना समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घंटों चली पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं मामले से जुड़े सुराग के आधार पर दिल्ली और बागपत में भी दबिश दी गई। पुलिस का मुख्य फोकस दिल्ली में धर्मांतरण एवं निकाह कराने वाले मौलाना तक पहुंचा है। इसके लिए एसआईटी की एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया है। धर्मांतरण प्रकरण को लेकर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। स्वामी यशवीर महाराज द्वारा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन को दिया गया एक सप्ताह का समय भी नजदीक आता जा रहा है पुलिस ने जांच तेज कर दी है, हालांकि इसके बाद पुलिस एक और आरोपी को जेल भेज चुकी है। चांदनी एवं उसके पिता ईस्लाम एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.