शामली जिलाध्यक्ष के लिए कांग्रेस को मिले एक दर्जन से अधिक आवेदन
शामली, अगस्त 19 -- कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शामली में जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जारी है। पार्टी के एआईसीसी पर्यवेक्षक रामकुमार बसोवा ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए अब तक करीब एक दर्जन से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि शहर अध्यक्ष पद के लिए भी कई कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया 25 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी और प्रदेश के सभी जिलों में 15 सितंबर तक जिलाध्यक्षों की घोषणा किए जाने का लक्ष्य है। शहर के शिवगंज मंडी स्थित शिव दुर्गा मंदिर में पत्रकारों से बातचीत में रामकुमार बसोवा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश पर्यवेक्षकों की टीम पिछले एक सप्ताह से जनपद में कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रही है। टीम ने जिले के पांचों ब्लॉकों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.