नई दिल्ली, मार्च 13 -- यूपी के बहराइच जिले में महसी तहसील के 25 गांव शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे से जुड़ेंगे। यहां नए निर्माण और बैनामा पर रोक लग गई है। दरअसल, तहसील महसी के 25 गांवों से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना कार्यान्वयन इकाई बहराइच ने शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे निकालना प्रस्तावित किया है। पहले सर्वे के बाद प्राधिकरण ने उपजिलाधिकारी महसी एवं उप निबंधक कार्यालय को इन गांवों की प्रभावित गाटों सहित जांच के लिए सूची भेजी है। जिसमें संबंधित विभाग व राजस्व टीमें जुट गईं हैं। जांच रिपोर्ट की पुष्टि के बाद प्राधिकरण द्वारा अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार द्वारा पहली अधिसूचना जारी कर महसी के पचदेवरी, अगरौरा दुबहा, कोटिया, पूरेबस्ती गड़रिया, पूरे दिलदार सिंह, महसी, बेल्हौरा, चन्दपयईया, जोत चां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.