सिद्धार्थ, मई 16 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित शामली- गोरखपुर हाई स्पीड एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर (एक्सप्रेस-वे) निर्माण को लेकर सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सात मई को अधिसूचना जारी करते हुए बांसी तहसील के अनेक गांवों की कृषि, आबादी, सड़क, चकमार्ग, तालाब एवं सरकारी भूमि को अधिग्रहण के दायरे में शामिल किया है। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में विकास और कनेक्टिविटी का नया अध्यायपरियोजना का विवरण यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी छोर शामली से पूर्वांचल के गोरखपुर तक प्रस्तावित है। सिद्धार्थनगर जिले में यह कॉरिडोर किलोमीटर 613.400 से 658.564 तक गुजरने वाला है। अधिसूचना के अनुसार प्रभावित किसा...