शामली, जून 11 -- शामली। खरीफ सीजन में किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले को इफको की 2680.020 मीट्रिक टन यूरिया की एक बड़ी रैक आवंटित की गई है। यह रैक शुक्रवार को जिले के रैक प्वाइंट पर पहुंच जाएगी। जिससे जिले में चल रही यूरिया की किल्लत दूर होगी और किसानों को राहत मिलेगी। जिससे किसानों में खुशी की लहर है। इफको के उप क्षेत्र प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्वरक आवंटन समिति के अनुमोदन के बाद शासनादेशों के अनुसार यूरिया का वितरण किया जाएगा। कुल उपलब्ध मात्रा में से 1286.4096 मीट्रिक टन यूरिया सहकारिता विभाग, 428.8032 मीट्रिक टन गन्ना समितियों तथा 428.8032 मीट्रिक टन इफको को आवंटित किया गया है। यह भी पढ़ें- जिले को मिली 2680 मीट्रिक टन यूरिया की रैक शेष मात्रा पीसीएफ के जसाला स्थित बफर गोदाम में सुरक्षित रखी जाए...