शामली के 421 राशन विक्रेताओं का कमीशन बढ़ा, अब 125 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा
शामली, अगस्त 18 -- जिले के 421 उचित दर विक्रेताओं के लिए सोमवार को बड़ी राहत की खबर आई। प्रदेश सरकार ने राशन विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाते हुए कमीशन 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश स्तर पर इस नई व्यवस्था के साथ सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया। इसी क्रम में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। शामली विधानसभा का कार्यक्रम जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में हुआ। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल, विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम आलोक यादव, एसडीएम सचिन राजपूत, जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव समेत पूर्ति विभाग के अधिकारी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.