शामली के समाजसेवियों को राजधानी में मिला नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड
शामली, जून 29 -- शामली। सामाजिक संस्था समर्पण सेवा ट्रस्ट को रक्तदान जागरूकता और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राजधानी लखनऊ में आयोजित समारोह में नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक अमन नामदेव को संवेदना-2 अभियान के तहत एक ही दिन में 200 से अधिक यूनिट रक्तदान कराने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा समर्पण सेवा ट्रस्ट के डॉ. प्रशांत शर्मा, एडवोकेट सूरज वर्मा और धर्मेंद्र उपाध्याय को भी सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। लखनऊ स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित संवेदना-2 सम्मान समारोह में प्रदेशभर से रक्तदान अभियान चलाने वाली संस्थाओं और रक्तवीरों को सम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.