बागपत, जून 19 -- दाहा। दाहा गांव से चार दिन पहले लापता हुआ छात्र शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के हरसाना गांव में मिला। लापता छात्र के मोबाइल की लोकेशन तालाब के बीच मिल रही थी। गुरुवार सुबह चार बजे छात्र बस स्टैंड के पास पड़ी सीमेंट की बेंच पर सोता मिला। पुलिस ने छात्र को बरामद कर स्वजन को सौंप दिया। दाहा गांव निवासी प्रीति राणा ने 16 जून को दोघट थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका बेटा वीरेन राठी कक्षा नौवीं में हरियाणा में पढ़ता है। वह उसके पास छुट्टियों में दाहा आया हुआ था। 15 जून की शाम से वह लापता है। यह भी पढ़ें- तीन दिनों से लापता छात्र का शव लॉज में फंदे से लटकता मिला थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि लापता छात्र की तलाश में सब इंस्पेक्टर नीरज चौधरी, सब इंस्पेक्टर पुष्पराज बिश्नोई को टीम के साथ लगाया गया था। ...