शामली, मई 7 -- शामली। जनपद शामली की प्रतिभाशाली धाविका निपम चौहान ने 24वीं नेशनल जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स फेडरेशन चौंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया नेशनल रिकॉर्ड बनाकर जिले और प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है। एथलेटिक्स सचिव जबर सिंह खैवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पावटी कलां निवासी शिवकुमार की पुत्री निपम चौहान ने कर्नाटक के टुमकुर में 24 से 26 अप्रैल के मध्य आयोजित प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निपम ने 11.53 सेकंड का समय निकालते हुए नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ निपम चौहान ने एशियाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर बड़ी सफलता हासिल की है। निपम की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।जबर सिंह खैवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.