शामली, जून 2 -- शामली। सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो शीघ्र ही शामली और कैराना नगर पालिका को 111.03 करोड़ रुपये में अमृत योजना फेज-2 के तहत शुद्ध जल मिलेगा। दोनों शहरों में योजना पर काम भी शुरू हो चुका है। सबकुठ ठीक ठाक रहा तो अक्टूबर तक योजना पर काम पूरा होकर दोनों नगर पालिका को हैंडओवर कर दी जायेगी। दोनों ही शहरों में नई पेयजल पाइप लाइन, ओवरहैंड टैंक एवं नए नलकूप लगाए जायेंगे। इस योजना पर शामली में 54.28 करोड़ और कैराना में 56.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शामली में अमृत योजना फेज-2 के तहत नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्यदायी संस्था मुजफ्फरनगर शहरी जलनिगम द्वारा काम शुरू कर दिया गया है। जलनिगम के सहायक अभियंता सचिन कुमार के मुताबिक इसके लिए 54.28 करोड़ रुपये के स्वीकृत कार्य कराए जायेंगे। इसमें शामली शहर में 1...