शामली, सितम्बर 1 -- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़े कथित पुलिस एनकाउंटर को लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सुमित के पिता धर्मपाल के बयान के आधार पर उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग को अनुपूरक प्रत्यावेदन भेजकर मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है।अमिताभ ठाकुर के अनुसार उन्होंने 30 अगस्त की रात सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर मानवाधिकार आयोग में शिकायत भेजी थी, जो दर्ज हो चुकी है। अब सुमित के पिता धर्मपाल के बयान को आधार बनाकर आयोग को अनुपूरक प्रत्यावेदन भेजा गया है। उन्होंने बताया कि धर्मपाल का आरोप है कि शनिवार रात पुलिस उन्हें और उनके छोटे पुत्र यशपाल को अपने साथ ले गई थी। पुलिस द्वारा उन्हें छोड़ते समय सुमित का एनकाउंटर नहीं किए जाने का आश्वासन दिया गया ...