शामली, मार्च 25 -- थानाभवन। नगर के मोहल्ला कंभोयान में स्थित शिव मंदिर में श्री सनातन शिव शक्ति हनुमान मंडल के तत्वावधान में आयोजित 18वे साप्ताहिक सत्संग का समापन हो गया। कथावाचक दिव्य योगी राज राजेश्वर महाराज ने कहा कि भक्त और प्रभु का संबंध आत्मा का परमात्मा से प्रेम, पूर्ण समर्पण और अटूट विश्वास का पवित्र बंधन है। यह निस्वार्थ सेवा, मानसिक शांति और आध्यात्मिक आनंद का मार्ग है, जहां भक्त अहंकार छोड़कर प्रभु की कृपा प्राप्त करता है। भक्त अपने कर्म, फल और जीवन को प्रभु को अर्पित कर देता है, जिससे अहंकार का नाश होता है। सच्चे भक्त को हर क्षण प्रभु की उपस्थिति का अहसास होता है, जिससे उसे मानसिक शांति और संतोष मिलता है। प्रभु पर विश्वास करके भक्त सांसारिक मोह-माया के दुखों से मुक्त होकर आध्यात्मिक विकास की ओर बढ़ता है। सुनील सैनी, विकास सिंघ...