शामली, मार्च 27 -- जलालाबाद में रामनवमी पर्व पर भगवान श्रीराम की भव्य संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह श्रद्वालुओं ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। जलालाबाद में रामनवमी पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। कस्बे के प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर से प्रातः आठ बजे श्रीराम दरबार फूल मालाओं से सजाकर आरती के उपरान्त संकीर्तन शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शुभारंभ समाजसेवी सुभाष षर्मा एवं अवनीश आहुजा ने किया। शोभायात्रा में भव्य राम दरबार एवं भव्य रथ के आगे दुर्गा सर्कितन मंडल जलालाबाद व महिला सर्कितन मंडल और सुंदरकांड सेवा समिति के सदस्यों के साथ-साथ श्रीराम मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी व भारी संख्या में श्रद्धालु नंगे पैर भगवान श्रीराम के जयकारे व भक्तिरस से परिपूर्ण भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे।शोभायात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.