शामली, मार्च 15 -- कांधला। दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रविवार को जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान और एसपी एनपी सिंह ने कांधला कस्बे में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कस्बे में दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रविवार को दूसरे दिन हुई परीक्षा की शुचिता एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान और पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह संयुक्त रूप से निरीक्षण के लिए पहुंचे। डीएम और एसपी ने बैरिकेडिंग से लेकर प्रवेश द्वार तक की बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी बातचीत की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा शांतिपूर्ण और कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.