शामली, मार्च 26 -- बाबरी। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर स्थित टोल प्लाजा के नाम को लेकर गुरुवार को गांव बंतीखेड़ा के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए और अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि टोल प्लाजा का नाम बदलने की प्रक्रिया बिना किसी स्पष्ट सूचना और सहमति के की जा रही है, जिससे गांव की पहचान और सम्मान पर असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि यदि नाम परिवर्तन किया गया है तो संबंधित विभाग के अधिकारी पहले इसका लिखित आदेश सार्वजनिक करें, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। बता दे की टोल के नाम को लेकर 1 दिन पहले आई करोड़ के ग्रामीणों ने धरना दिया था।एनएचएआई अधिकारियों ने दोनों गांव का नाम लिखने का आश्वासन दिया था। इसी को लेकर गुरुवार बंतीखेड़ा धरने पर बैठे ग्रामी...