शामली, मार्च 26 -- शामली। देर शाम बाइक की साइड लगने पर छात्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों के ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। एएसपी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। गांव खानपुर तलवा माजरा निवासी आईटीआई के छात्र अभि (20) की हत्या को लेकर परिजनों व ग्रामीणों में गुस्सा है। गुरुवार को शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित ग्रामीणों ने छात्र के शव को पानीपत खटीमा हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। एएसपी सुमित शुक्ला मौके पर पहुंचे शुक्ला ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोला गया।मौके पर गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.