शामली, मई 13 -- कांधला पुलिस द्वारा गौ तस्करी में संलिप्त अपराधियों के सत्यापन अभियान के दौरान मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त खलील को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम जब मोहल्ला खैल स्थित उसके घर पहुंची, तो आरोपी अपने बेटों के साथ गोकशी करता मिला। पुलिस को देखते ही खलील ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें कांस्टेबल सुमित कुमार घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में खलील के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त और पुलिसकर्मी को सीएचसी कांधला में भर्ती कराया गया।मौके से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, गोवंश, शु कटान के उपकरण और बाइक बरामद की है। बाइक पर प्लास्टिक के कट्टे में गोमांस रखा हुआ था, जिसका उपयोग अवैध परिवहन व बिक्री के लिए किया जाता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ...