शामली, मार्च 25 -- कांधला। क्षेत्र के कस्बा एलम बाजार में एक दुकान से सामान लेकर पैसे न देने और व्यापारी के साथ मारपीट के मामले में क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। बुधवार को व्यापार मंडल के नेतृत्व में स्थानीय बाजारों को बंद कराकर व्यापारियों ने धरना देना शुरू कर दिया है। बताया कि कस्बे में मिष्ठान की दुकान करने वाले आशीष से कुछ लोगों ने सामान लिया और पैसे देने से इनकार कर दिया। जब दुकानदार ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और मारपीट कर दी। इस घटना से नाराज व्यापारी सड़कों पर उतर आए। व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने बाजार बंद कर मुख्य मार्ग पर धरना दिया। प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। धरने के चलते क्षेत्र में जाम जैसी स्थि...