शामली, अप्रैल 25 -- कांधला में शनिवार सुबह कैराना रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में शुल्क वसूली पर निकले मंडी निरीक्षक के साथ आढ़तियों ने मारपीट की और बंधक बना लिया। अन्य व्यापारियों ने बीच बचाव कर उन्हें कमरे से बाहर निकाला। मंडी निरीक्षक ने थाने में तहरीर दे दी है। मंडी निरीक्षक अरविंद कुमार यादव नियत शुल्क वसूली पर निकले थे। वह आढ़ती मोहिद राज, शाहरुख राज व अन्य के पास नियत शुल्क लेने पहुंचे। आरोप है कि शुल्क मांगते ही आढ़ती आगबबूला हो गए और हाथापाई शुरू कर दी। पीड़ित निरीक्षक ने बताया कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की। उनके साथ अभद्रता की और काम में बांधकर डाल दिया। कुछ व्यापारियों ने उन्हें बाहर निकाला। घटना के बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना एसडीएम कैराना, मंडी सचिव एवं अन्य उच्च अधिकारियों को दे दी। साथ ही, पुलिस को एक नामजद तहरीर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.