समस्तीपुर, फरवरी 7 -- बिहार के समस्तीपुर से निकले वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को ऐसा तूफान मचाया कि भारतीय अंडर-19 टीम छठी बार विश्व चैंपियन बन गई। युवा ब्रिगेड के जग जीतने के बाद अब बारी सीनियर टीम इंडिया की है, जो टी-20 विश्व कप में शनिवार को अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। शुक्रवार को अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऐतिहासिक जीत हासिल की। भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। इससे पहले वैभव ने मात्र 80 गेंदों का सामना कर 175 रनों की आतिशी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने कुल 15 चौके, 15 छक्के लगाये। 14 साल के सूर्यवंशी ने एक यादगार पारी खेली और महज 55 गेंदों पर तीन अंक का आंकड़ा छूकर इस टूर्नामेंट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।मैदान में रनों की बरसात, शहर में जश्न का सैलाब जैसे-जैसे वैभव का स्कोर बढ़ रहा था, पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.