बरेली, अप्रैल 13 -- खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा मॉडल टाउन से रविवार को सुबह छह बजे श्री गुरू ग्रंथ साहब एवं पंज प्यारों की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का स्वागत फूलों की वर्षा करके कई जगहों पर हुआ। रात को उस्ताद मनदीप सिंह द्वारा बनाई हुई सिक्ख कीर्तन फुलवाड़ी ने राग दरबार सजाया। विभिन्न वाद्य यंत्रों पर श्री गुरु ग्रंथ साहब में दर्ज रागों पर बच्चों ने प्रस्तुति से संगत को मंत्रमुग्ध किया। प्रबंधक कमेटी ने बच्चों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। विशेष कीर्तन दरबार में हिमाचल प्रदेश पाउंटा साहब से आए अमनदीप सिंह ने गुरबाणी कीर्तन एवं शबद गाकर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने गुरु का अटूट लंगर छका। अध्यक्ष मालिक सिंह कालड़ा, महासचिव गुरदीप सिंह बग्गा, गुरुदर्शन सिंह, गुरमीत सिंह, प्रभजोत सिंह, ...