जौनपुर, मार्च 13 -- कजगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित गोल कोठी इलाके की पहचान भले ही अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण पूरे क्षेत्र में हो, लेकिन यहां रहने वाले लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। कभी अंग्रेजी दौर में अदालत लगने के कारण चर्चित रही गोल कोठी आज वीरान पड़ी है। आसपास के मोहल्लों में नाली, जलनिकासी, बिजली, पेयजल और सड़क जैसी समस्याएं सांसत में डाले हैं। बारिश में जलभराव, टूटी स्ट्रीट लाइट, खराब वाटर कूलर और बिजली के जर्जर खंभे दुरुस्त नहीं किए जा रहे हैं। कजगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में गोल कोठी के पास जुटे यहां के बाशिंदों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में तमाम समस्याएं बताईं। जलालुद्दीन ने कहा कि डिप्टी साहब के नाम से मशहूर जैनुल आब्दी की गोल कोठी न सिर्फ इस मोहल्ले की शान है, बल्कि पूरे इलाके की पहचान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.