ललितपुर, मार्च 21 -- एक माह भूख प्यास भुलाकर खुदा की इबादत करने वाले मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शनिवार को हर्षोल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाया। सुबह आठ बजे ईदगाह के बाद विभिन्न मस्जिदों में हजारों व्यक्तियों ने नमाज अदा की और फिर गले मिलकर एक दूसरे को पर्व के लिए मुबारकबाद दी। दिनभर बधाइयों के साथ दावतों का दौर देर शाम तक चलता रहा। रोजेदारों ने रमजान का पवित्र महीना अल्लाह की इबादत में गुजारा। रोजमर्रा के कामकाज करते हुए भी उन्होंने रोजे रखे। भूखे प्यासे होने के बावजूद रोजेदारों ने अपना धैर्य नहीं खोया। अल्लाह का नाम लेकर वह जिम्मेदारियों को निभाते रहे। बीते रोज शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की तैयारियों में जुट गए। शनिवार सुबह नए कपड़े पहनकर लोग बच्चों व अन्य परिजनों के साथ नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह तथा मस्जिदों में पहुंचे। सुबह लगभग आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.