उरई, अगस्त 5 -- कालपी। संवाददाता स्थानीय दरगाह खानकाह मुहम्मदिया के परिसर में तीन दिवसीय सालाना उर्स-ए-अहमदी बड़े धूमधाम से मनाया गया। अकीदतमंदों ने मुल्क की तरक्की और अमन-चैन के लिए विशेष दुआएं मांगीं।उर्स के दूसरे दिन इस्लामिक परचम लहराते हुए भव्य जुलूस-ए-अहमदी निकाला गया। कर्बला रोड स्थित मदरसे में अकीदतमंद एकत्र हुए। खानकाह मुहम्मदिया दरगाह के सज्जादानशीन सैयद गयासुद्दीन मियां के नेतृत्व में जुलूस शुरू हुआ। जुलूस हाईवे रोड के बाईपास और सर्विस लेन से होता हुआ शाम 6 बजे खानकाह शरीफ पहुंचा। अनुशासित जुलूस में शामिल अकीदतमंद नबी-ए-पाक सल्लाहो अलैहि वसल्लम, गौस पाक, हिंदलवली ख्वाजा गरीब नवाज, आला हजरत बरेलवी और मीर मोहम्मद तिर्मीजी की शान में कसीदे पढ़ते और नारेबाजी करते चले। सज्जादानशीन सैयद गयासुद्दीन मियां और आयोजक सैयद सिब्तैन मियां ने...