शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, फूलों की बारिश से हुआ इस्तकबाल
बलरामपुर, अगस्त 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। बारह रबीउल अव्वल के मौके पर बुधवार को जिलेभर में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इस दौरान हुजूर की आमद मरहबा, पुरनूर की आमद मरहबा और आका की आमद मरहबा के नारों से माहौल गूंजता रहा। मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों और मस्जिदों में इबादत की तथा देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। मंगलवार रात से ही बड़ी ईदगाह समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों और घरों में इबादत का सिलसिला शुरू हो गया था। यह भी पढ़ें- शानो-शौकत से निकला बारावफात का जुलूस लोगों ने नमाज अदा करने के साथ कुरआन की तिलावत की। भोर में बड़ी संख्या में लोगों ने कब्रिस्तान पहुंचकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.