शान-ओ-शौकत के साथ निकला ऐतिहासिक मदहे सहाबा जुलूस
लखनऊ, अगस्त 26 -- मिलादुन नबी के मुबारक अवसर पर लखनऊ में ऐतिहासिक जुलूस मदहे सहाबा पूरी शान व शौकत के साथ निकाला गया। इस जुलूस में अकीदतमन्दों ने हजारों की संख्या में भाग लिया। यह ऐतिहासिक जुलूस नौ बजे दिन में अमीनाबाद पार्क से शुरू होकर मौलवीगंज, रकाबगंज, नक्खास, बिल्लैचपुरा, हैदरगंज होता हुआ दोपहर को एक बजे बजे ईदगाह ऐशबाग लखनऊ पंहुचा।जुलूस की अगुवाई चेयरमैन इस्लामिक सेन्टर आफ इण्डिया मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह व काजी शहर लखनऊ, मौलाना अब्दुल अजीम फारूकी, मौलाना अब्दुल बारी फारूकी और मौलाना मुहम्मद मुश्ताक ने की। जिसमें लगभग दो सौ अनजुमनों ने हिस्सा लिया। तमाम अंजुमनें रंग बिरंगे झण्डे लिए हुए जिन पर कल्मा-ए-तौहीद, रसूल पाक , खुलाफा-ए-राशिदीन और विभिन्न सहाबाक्राम के नाम लिखे हुए थे। यह भी पढ़ें- जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.