शान ए शौकत से निकला सातवीं मोहर्रम का जुलूस
गोरखपुर, जून 24 -- गोरखपुर। मोहर्रम की सातवीं तारीख़ पर मंगलवार को हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए पूरे शहर के इमाम चौकों से मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूसों में शामिल रोशन चौकी चौक, सद्दा, अलम, घोड़ा, ऊंट और करतब दिखाते नौजवान आकर्षण का केंद्र रहे। प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस बल की मौजूदगी में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। वहीं इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन सैयद अयान अली शाह ने रवायती गश्त किया। सज्जादानशीन सैयद अयान अली शाह मियां साबब इमामबाड़ा स्टेट परिसर से रवाना होकर पश्चिमी फाटक से होते हुए उत्तर फाटक तक पहुंचे। गश्त के आगे इस्लामी परचम, मशालें तथा इमामबाड़ा स्टेट के निजी सिपहसालार अलम, बल्लम और तलवार लिए हुए चल रहे थे, जो सदियों पुरानी विरासत और अज़ादारी की रिवायत का प्रतीक हैं। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.