सीतापुर, मार्च 16 -- सिधौली, संवाददाता। कस्बे के श्री गांधी महाविद्यालय पड़ाव मैदान में आयोजित श्री बालाजी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। खिताबी मुकाबले में शान ए मछरेहटा और आदर्श-शन्ने खान इलेवन गड़िया हसनपुर की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में शान मछरेहटा की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खान इलेवन को चार विकेट से हराकर चैम्पियन का खिताब अपने नाम कर लिया। खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखकर दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ। उन्होंने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अमन यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाने वाले ऋषभ (शान मछरेहटा) को मैन ऑफ द सीरीज का सम्मान मिला। विजेता टीम शान मछरेहटा को एक लाख 11 हजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.