शाहजहांपुर, मार्च 30 -- मीरानपुर। शान इंटर कालेज में समारोह आयोजित कर टापर्स को सम्मानित किया गया। प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल कक्षाओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने गीत, सामूहिक नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक दानिश ज़ीशान खां ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य आरबी सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की उपलब्धि और योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। रेखा शर्मा, शैलेन्द्र त्रिपाठी आदि स्टाफ का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...