शान्ति भंग में आठ का चालान
सोनभद्र, मई 19 -- बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चेतवा और पिंडारी में हुए विवाद को लेकर मंगलवार को पुलिस ने कुल आठ लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदक अनिल कुमार कांचन म्योरपुर ने अवगत कराया कि चेतवा बारात में आए थे कि अनिकेत, लाल चंद पनिका वगैरह मारपीट पर आमादा हो गए। वहीं पानी भरने को लेकर पिंडारी निवासी दिलबश, शशि, सुनीता, तुलसी पनिका, संगीता, शिवकुमारी को जरिए शिकायती प्रार्थना पत्र पर सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार का आदेश अनुपालन करते हुए शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया गया है। थाने लाकर दोनों पक्षों को समझाया गया, लेकिन दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए जिस पर व्याप्त तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों से कुल आठ लोगों को शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.