हमीरपुर, सितम्बर 22 -- मौदहा, संवाददाता। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत बाबा निजामी के जानशीन हजरत बाबा हकीम उद्दीन निजामी का सालाना उर्स मंगलवार को अकीदत व शानो-शौकत के साथ मनाया गया। उर्स के मौके पर आस्ताने में सुबह कुरानख्वानी हुई। इसके बाद सालाना फातिहा और लंगर का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक जारी रहा। बाद नमाज-ए-असर बाबा के पैतृक मकान से गाजे-बाजे के साथ चादर निकाली गई। चादर विभिन्न मोहल्लों से होते हुए आस्ताने पर पहुंची, जहां अकीदतमंदों ने चादरपोशी की। इस दौरान हजारों की संख्या में जायरीन और अकीदतमंद मौजूद रहे। चादरपोशी के बाद मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गई। देर शाम आस्ताने में कव्वाली की महफिल सजी। क्षेत्रीय कव्वालों के साथ बाहरी कव्वालों ने भी अपने कलाम पेश कर महफिल में समां बांध दिया। उर्स का समापन बु...