बागपत, अप्रैल 16 -- बागपत। बुधवार दोपहर सीबीएसई बोर्ड द्वारा हाईस्कूल का परिणाम घोषित कर दिया गया। जिले के सभी स्कूलों के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया जिसके चलते जिले भर में जश्न का माहौल है। ग्रोवेल स्कूल के छात्र नैतिक जैन ने 97.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जनपद के नाम रोशन किया। जिले के छात्र-छात्राओं ने उम्मीद से कहीं अधिक बेहतर प्रदर्शन किया है जिसके चलते स्कूल प्रबंधन से लेकर अभिभावक तक अपने बच्चों की उपलब्धि पर गदगद हैं। स्कूलों में उत्तीर्ण बच्चों का स्वागत व सम्मान भी किया गया। दरअसल, इस बार 10वीं के छात्रों की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित हुई थी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई: लखनऊ रीजन में 91.63 फीसदी परीक्षार्थी पास इसके साथ ही 12वीं के छात्रों की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक करायी गई थी। जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.