प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के उछापुर में श्रीसिद्धनाथ मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर रविवार रात कवि सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख आजाद सिंह, विशिष्ट अतिथि जितेंद्र सिंह चौहान व डॉ. रवि प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कार्य्रकम का शुभारंभ किया। इसके बाद कवियों ने कविताएं पढ़ी। कवि गोपाल तिवारी 'राधे' ने गजल व गीत प्रस्तुत किया तो बाराबंकी हैदरगढ़ से आए कवि शिवकिशोर खंजन ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता पढ़ी। लखनऊ से आईं वंदना विशेष, प्रयागराज से आए हास्य कवि अखिलेश त्रिवेदी ने हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुति दी। इटावा से आए गौरव सिंह चौहान ने देशभक्ति गीतों से जोश भरा। कवयित्री प्रतापगढ़ की मीरा तिवारी, हरदोई से आईं कवयित्री सोनी मिश्रा ने अपनी कविताएं पढ़ी। संचालन कवि हरि बहादुर हर्ष ने किया। इस मौके पर संरक...