मेरठ, अप्रैल 21 -- लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मवाना की प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी के संरक्षण और पूजा गुप्ता और डॉ. निश्मा के संयुक्त निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, यह प्रतियोगिता हार्टफुलनेस समिति और कॉमनवेल्थ के सौजन्य से हुई थी। इस प्रतियोगिता में 100 बच्चों ने भाग लिया था, जिसमें लगभग 70 बच्चों का 75 फीसदी अंक प्राप्त करके उन्हें पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट कॉमनवेल्थ की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया है। महाविद्यालय के आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए एक सर्टिफिकेट कॉलेज को दिया गया। इसके लिए प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार एडवोकेट और प्रबंध समिति के सचिव पवन कुमार रस्तोगी का आभार व्यक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...