शानदार नाट्य मंचन में जीवंत हुआ स्वतंत्रता संग्राम
बरेली, अगस्त 22 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल के हिंदी विभाग की ओर से आयोजित अंतरसदनीय हिंदी नाट्य प्रतियोगिता का भव्य समापन शुक्रवार को हुआ। चारों सदनों ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों और वीरांगनाओं के जीवन पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। सतलुज सदन ने तिलका मांझी, यमुना ने बिरसा मुंडा, चेनाब ने बाबू कुंवर सिंह और गंगा सदन ने झलकारी बाई के संघर्ष व शौर्य को मंच पर जीवंत किया। मुख्य अतिथि साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. कविता अरोरा ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए इतिहास और जीवन-मूल्यों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य सुब्रत कुमार सारंगी ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करने में ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। परिणाम में सतलुज प्रथम, यमुना द्वितीय, चेनाब तृतीय और गंगा सदन चतुर्थ रहा। विभाग प्रमुख सुनील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.