नई दिल्ली, अगस्त 7 -- Standard Engineering share: बाजार में बिकवाली के बीच शुक्रवार को स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग के शेयर को खरीदने की लूट सी मच गई। इस स्मॉलकैप स्टॉक में शुक्रवार को 3% तक बढ़त दर्ज की गई। इसी के साथ शेयर अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गया है। बता दें कि शेयर में यह तेजी कंपनी के अप्रैल-जून तिमाही नतीजे के बाद आई है।कैसे रहे तिमाही नतीजे? स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग ने FY27 की पहली तिमाही में Rs.26.3 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह पिछले साल की इसी तिमाही के Rs.20.87 करोड़ के प्रॉफिट से 26% अधिक (साल-दर-साल) है। पिछली तिमाही में कंपनी ने Rs.19.79 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। इस तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर Rs.247.69 करोड़ हो गया जबकि FY26 की मार्च तिमाही में यह Rs.226.67 करोड़ था। कंपनी का एबिटा साल-दर-साल 27.3% बढ़क...