नई दिल्ली, अगस्त 5 -- MTAR tech share: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के बीच एक बार फिर से MTAR टेक्नोलॉजीज के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। यह लगातार पांचवां कारोबारी दिन है जब शेयर में अपर सर्किट लगा। शेयरों में तेजी ऐसे समय आई जब कंपनी ने जून तिमाही के शानदार नतीजे घोषित किए। इसके अलावा, कंपनी के ऑर्डर बुक को भी बूस्ट मिलने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।कैसे रहे तिमाही नतीजे? FY27 की पहली तिमाही में कंपनी का मजबूत फाइनेंशियल परफॉर्मेंस रहा। कंपनी ने FY27 की जून तिमाही के दौरान Rs.50.2 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया जबकि एक साल पहले यह Rs.10.8 करोड़ था। इसका रेवेन्यू पिछले साल की इसी अवधि के Rs.157 करोड़ से दोगुने से भी अधिक बढ़कर Rs.360 करोड़ हो गया। एबिटा की बात करें तो एक साल पहले के Rs.28 करोड़ से बढ़कर Rs.85 करोड़ हो गया। वह...