शानदार कथक, अंदिजान पोल्का डांस; पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान में ऐसे हुआ स्वागत
ताशकंद, अगस्त 30 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर उज्बेकिस्तान पहुंचे, जहां होटल में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहाकि ताशकंद में भारतीय समुदाय के लोगों के स्नेह और गर्मजोशी से अभिभूत हूं। हमारा प्रवासी समुदाय भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक जीवंत सेतु है, जो दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूत कर रहा है। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय की ओर से प्रस्तुत शानदार कथक और अंदिजान पोल्का नृत्य कार्यक्रम देखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के छोटे बच्चों द्वारा मशहूर भारतीय गीत 'उड़ें जब-जब जुल्फें तेरी' पर प्रस्तुत नृत्य को भी देखा। उन्होंने तबले और उज्बेकिस्तान के पारंपरिक वाद्य यंत्रों दोइरा व चांग के मिश्रण से प्रस्तुत किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.